फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Don't buy foreign lamps this Diwali, buy indigenous lamps: Arvind Sharma

दीपावली में विदेशी लड़ियां नहीं, स्वदेेशी दीपक खरीदें : अरविंद शर्मा

Mon, 22 Sep 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Don't buy foreign lamps this Diwali, buy indigenous lamps: Arvind Sharma
फोटो 06- सोनीपत के गोहाना के मेन बाजार ​स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में श्रद्
गोहाना। सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वोकल फाॅर लोकल पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना और संकल्प है कि हम बाजार में देश के अंदर बना उत्पाद खरीदें। इस दीपावली पर हमें विदेशी लड़ियां नहीं बल्कि स्वदेशी दीपक खरीदने चाहिए।
विज्ञापन

वह शनिवार रात स्वामी गुरुचरण दास सनातन समिति की ओर से मेन बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में 74वें वार्षिकोत्सव संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मां पूर्ण मंत्र, पूजा है, जिसने इसे मान लिया उसने सफलता के मार्ग पर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सरकार नारी सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले चरण में एक लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवार की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार बनाते हुए सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, क्योंकि मां स्वस्थ होगी, तभी देश व समाज अपने लक्ष्यों को तेजी से पूरा कर सकता है।
उन्होंने प्रत्येक माता, बहन, बेटी से कहा कि वे नजदीकी शिविर में जाकर स्वास्थ्य जांच करवाएं। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले भी वह 21 लाख रुपये संस्था में विकास कार्यों के लिए दे चुके हैं।

कार्यक्रम में स्वामी दिव्यानंद पूरी, कथावाचक लीला भारती, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता, नीलम मेहता, जगदीश शर्मा, संजय मेहंदीरत्ता, नरेंद्र गहलावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुद्गिल, प्रवीण खुराना, कुलदीप कौशिक, सुमित कक्कड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed