{"_id":"68aa23676b14cb2f9106ca59","slug":"dog-sterilization-campaign-will-be-intensified-mayor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141120-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों की नसबंदी का अभियान होगा तेज : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों की नसबंदी का अभियान होगा तेज : मेयर
Sun, 24 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने शनिवार को गांव मुरथल स्थित कुत्तों के बंधीकरण एवं टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कुत्तों की नसबंदी का अभियान तेज किया जाएगा। कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाने की शुरुआत की जाएगी।
मेयर ने केंद्र का संचालन कर रही गैर सरकारी संस्था फ्रेन्डिको के संचालक गोविंद से जानकारी ली। उन्होंने कुत्तों को गलियों से लाने, उनकी नसबंदी करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि नसबंदी के बाद कुत्तों को तीन दिन तक रखने, खाने की व्यवस्था की जाती है।
मेयर राजीव जैन ने बताया कि डेढ़ वर्ष में इस केंद्र पर करीब 7800 कुत्तों का टीकाकरण किया गया जिसमे से 7500 की नसबंदी की गई। केवल तीन कुत्तों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि गलियों में से कुत्ते उठाकर नसबंदी करने की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।