{"_id":"67593bdd2b4b4ae40a0434fe","slug":"documents-of-450-pension-beneficiaries-arrived-78-were-found-correct-sonipat-news-c-197-1-snp1008-129080-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 450 पेंशन लाभार्थियों के पहुंचे दस्तावेज, 78 के मिले सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 450 पेंशन लाभार्थियों के पहुंचे दस्तावेज, 78 के मिले सही
Wed, 11 Dec 2024 12:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डा रोड स्थित धानकान बस्ती के पास सामुदायिक केंद्र में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य, नगर निगम व समाज कल्याण विभाग से अधिकारियों की गठित की गई टीम ने पेंशन लाभार्थियों के रिकाॅर्ड व दस्तावेजाें की जांच की। दूसरे दिन शिविर में कुल 450 पेंशन लाभार्थी दस्तावेज लेकर पहुंचे।
शिविर में नगर निगम के लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा व क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने कर्मचारियों के साथ 78 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। इनमें 52 वृद्धावस्था, 25 विधवा व एक दिव्यांग पेंशन लाभार्थी शामिल रहा। अधिकारियों ने बताया कि जांच में सभी 78 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेज सही पाए गए। शेष 372 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की ओर से जिला के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के रिकाॅर्ड व दस्तावेजाें की जांच करवाई जा रही है। शिविर में पेंशन पात्र लोगाें के आयु प्रमाण को लेकर जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल प्रमाण पत्र के साथ मतदान पहचान पत्र व आधार कार्ड की जांच की गई, जिनका रिकॉर्ड के साथ मिलान किया गया।