{"_id":"64c56c301c20560e2f08fc35","slug":"doctors-put-black-badges-in-the-hospital-and-set-up-opd-sonipat-news-c-197-1-snp1003-3713-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अस्पताल में काले बिल्ले लगा चिकित्सकों ने लगाई ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अस्पताल में काले बिल्ले लगा चिकित्सकों ने लगाई ओपीडी
Sun, 30 Jul 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04. जिला नागरिक अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताते चिकित्सक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सरकार की ओर से पांच चिकित्सकों को चार्जशीट किए जाने के खिलाफ हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सरकारी अस्पतालाें में चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। इससे पहले जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार सुबह चिकित्सक एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने चार्जशीट वापस नहीं ली तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर जाएंगे।
जिला प्रधान डॉ. राहुल आंतिल ने कहा कि सरकार की ओर से बेवजह चिकित्सकों को परेशान किया जा रहा है। झज्जर, रोहतक, करनाल व चरखी दादरी में पांच चिकित्सकों को गलत चार्जशीट किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालों में निरीक्षण करने पहुंची थी, जिसने डॉक्टरों को चार्जशीट किया गया था।
उनका आरोप है कि जो टीम के सदस्य थे, वह कार्रवाई करने की श्रेणी में नहीं आते। चिकित्सकों पर कार्रवाई करने से पहले स्पष्टीकरण भी नहीं मांगा गया। सीधे ही चार्जशीट कर दिया गया। जब तक चार्जशीट के आदेश वापस नहीं हो जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता डॉ. प्यारेलाल मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने अगर चिकित्सकों पर की गई चार्जशीट वापस नहीं ली तो एसोसिएशन के पदाधिकारी छह अगस्त को राज्यस्तरीय बैठक करेंगे। उसमें आगामी आंदोलन के लिए निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान जिला उपप्रधान डॉ. विकास चहल, डॉ. योगेश चौहान समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।