फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doctors are writing tests, there is no material for testing in the hospital since last five days.

Sonipat News: चिकित्सक लिख रहे टेस्ट, अस्पताल में पांच दिन से नहीं परीक्षण का सामान

Wed, 06 Dec 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doctors are writing tests, there is no material for testing in the hospital since last five days.
फोटो 24. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला कक्ष में खाली पड़ी खिड़की। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। यहां रोजाना 1500 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल की प्रयोगशाला में किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) व पूर्ण रक्त गणना परीक्षण (सीबीसी) जांच की सुविधा नहीं है। दोनों टेस्ट का सामान पांच दिन से खत्म है। हीमोग्लोबिन, खून व प्लेटलेट्स की जांच नहीं होने से मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 50 से 70 मरीज लीवर व किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित पहुंचते हैं। इनकी जांच के लिए डॉक्टर की ओर से लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) व किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) कराने के लिए लिखा जाता है। अस्पताल की प्रयोगशाला में केएफटी जांच के लिए मशीन खत्म होने के कारण गुर्दे के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इसी तरह सीबीसी मशीन के लिए उपकरण खत्म होने के कारण हीमोग्लोबिन की जांच नहीं हो रही है। अस्पताल में 300 से ज्यादा मरीज अलग-अलग जांच कराने के लिए आते हैं। मरीज सभी जांच अस्पताल में उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अस्पताल प्रशासन से मिल रहे हैं, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पैसे देकर करवानी पड़ रही सीबीसी जांच
सीबीसी जांच के दौरान मरीज में हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, डब्ल्यूबीसी, संक्रमण सहित कई कमियों का पता चलता है। अब पांच दिन से अस्पताल में यह जांच न होने से मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में 200 से 250 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। जिन मरीजों के पास पर्ची कटवाने तक के पैसे नहीं थे, वह बिना जांच के लौटने के लिए मजबूर हुए। मरीजों ने बताया कि सुबह चेकअप के लिए चिकित्सक कक्ष में पहुंचे और अधिकतर मरीजों को सीबीसी जांच कराने के लिए लिखते हैं। ओपीडी के 57 नंबर प्रयोगशाला कक्ष में अधिकतर मरीज पर्ची के साथ पहुंचे, लेकिन मौजूद कर्मचारियों ने मशीन के उपकरण खत्म होने के कारण सैंपल लेने से ही मना कर दिया। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
केएफटी व सीबीसी जांच के लिए उपकरण की डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। उपकरण मुहैया होने के बाद प्रयोगशाला में दोबारा खून जांच शुरू कर दी जाएगी। -डाॅ. लोकवीर सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल।

फोटो 24. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला कक्ष में खाली पड़ी खिड़की। संवाद

फोटो 24. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला कक्ष में खाली पड़ी खिड़की। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed