फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doctors and yoga assistants participated in the Run for Ayurveda marathon.

Sonipat News: रन फॉर आयुर्वेद मैराथन में दौड़े चिकित्सक और योग सहायक

Tue, 23 Sep 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Doctors and yoga assistants participated in the Run for Ayurveda marathon.
फोटो 01: सोनीपत में महाराणा प्रताप चौक से रन फॉर आयुर्वेद के तहत आयुष विभाग के स्टाफ को दौड़ के
सोनीपत। राष्ट्रीय आयुर्वेद और शहीद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से मंगलवार को रन फॉर आयुर्वेद मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर राजीव जैन ने महाराणा प्रताप चौक से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, गोहाना में जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद व नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने मैराथन को रवाना किया।
विज्ञापन

मैराथन में योग सहायकों और चिकित्सकों ने भाग लिया। इसके बाद चिकित्सकों, योग सहायकों ने अस्पताल में यज्ञ, पौधरोपण किया। सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से सभी व्यायामशालाओं और औषधालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। सशक्त नारी-स्वस्थ समाज को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक दिन स्वास्थ्य शिविरों में योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से औषधियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
योग एवं आयुर्वेद के जरिए लोगों को स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संदेश दिया कि हमें पूरे विश्व को परिवार की भांति समझते हुए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

इस दौरान डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. जयदीप सिवाच, डॉ. विनय चौधरी, डॉ. दीक्षा, डॉ. अंकिता, डॉ. पूनम नैन, डॉ. अक्षय, डॉ. गरिमा, डॉ. ज्योति, योग विशेषज्ञ संगीता देवी, योग सहायक जीत राम, अजय, रवि प्रकाश, पवन कुमार, सरिता बाल्यान मौजूद रहे।

फोटो 01: सोनीपत में महाराणा प्रताप चौक से रन फॉर आयुर्वेद के तहत आयुष विभाग के स्टाफ को दौड़ के

फोटो 01: सोनीपत में महाराणा प्रताप चौक से रन फॉर आयुर्वेद के तहत आयुष विभाग के स्टाफ को दौड़ के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed