फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Do the work of locating children who have dropped out of school and bringing them on the path of education: DEO

स्कूल छोड़ चुके बच्चों का पता लगाकर शिक्षा की डगर पर लाने का करें कार्य : डीईओ

Thu, 04 Apr 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Do the work of locating children who have dropped out of school and bringing them on the path of education: DEO
सोनीपत। शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को मॉडल टाउन स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने ऑनलाइन माध्यम से सभी स्कूल प्राचार्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्षा में 10 फीसदी विद्यार्थी संख्या बढ़ाएं। इसके लिए स्कूल छोड़ चुके बच्चों का पता लगाकर उन्हें शिक्षा की डगर पर लाने का कार्य करें।
विज्ञापन

डीईओ नवीन गुलिया ने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने के प्रति गंभीर है। इसलिए सभी प्राचार्य अपने स्कूलों में अध्यापकों को इस संबंध में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए सभी अध्यापक घर-घर जाकर सर्वे करें और अभिभावकों को स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराए, जिससे अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला राजकीय विद्यालयाें में करवाएं। नवीन गुलिया ने प्राचार्यों को बताया कि जो भी अध्यापक दिए गए लक्ष्य के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाएंगे, उन्हें मुख्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूल प्राचार्य व अध्यापक कम से कम दो-दो विद्यार्थियों का दाखिला करवाएं। बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा, सहायक परियोजना समन्वयक रूपेंद्र पूनिया, एपीसी डॉ. अतर सिंह, एपीसी अमित भनवाला, एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी मनोज वर्मा, अनिल नैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed