{"_id":"686ece42a2232140b80c013b","slug":"do-not-make-any-changes-in-the-vehicle-during-kanwar-yatra-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139135-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन में न करें बदलाव : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन में न करें बदलाव : एसडीएम
Thu, 10 Jul 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक करते
सोनीपत। सावन माह में 11 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुभाष चंद्र ने बुधवार को जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले से हजारों युवा कांवड़ लेेने हरिद्वार जाते है इसलिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए वह जिस वाहन का प्रयोग करें उसमें किसी प्रकार का बदलाव न किया जाए।
एसडीएम ने कहा कि कई बार देखा गया है कि कुछ कांवड़िए अपने वाहनों में संगीत तंत्र को वाहन की छत, खुले डाले पर पीछे रखने के साथ वाहन के दोनों साइड में किसी प्रकार का निर्माण करवा लेते हैं। यह उनके साथ दूसरे कांवड़ियों के लिए खतरान हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन जिला प्रशासन का सहयोग करें जिससे किसी भी कांवड़िए के साथ कोई हादसा न हो। उन्होंने कांवड़ लाने वालों का आह्वान किया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान नशा न करें। वाहनों को निर्धारित गति में चलाएं। संगीत तंत्र को धीमी आवाज में चलाएं।