फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Do as much work as possible in Hindi language: Dilbag

हिंदी भाषा में ज्यादा से ज्यादा करें कार्य : दिलबाग

Sun, 11 Jan 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Do as much work as possible in Hindi language: Dilbag
फोटो 09: सोनीपत के सेक्टर-12 में विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रबुद्धजन
सोनीपत। सेक्टर-12 में हिंदी प्रेमियों ने शनिवार को विश्व हिंदी दिवस मनाया। हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह ने बताया कि 4 अक्तूबर 1977 को तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन

यह पहला मौका था कि जब किसी भारतीय नेता ने संयुक्त राष्ट्र संघ को हिंदी में संबोधित किया था। विश्व में हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। अब तक भारत में हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि भारत के संविधान के भाग 17 के अनुच्छेद 343 (1) में भी यह कहा गया है कि हिंदी भारत की राजभाषा होगी। लिपि देवनागरी होगी। हम सभी को हिंदी भाषा में ज्यादा से ज्यादा कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके के अध्यक्ष सुरेश वत्स, गीता, पहलवान हवा सिंह आंतिल, संजय कुमार, सुरेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed