{"_id":"6aef7b369926b01eae04e253","slug":"diwali-gift-for-roadways-employees-67-conductors-in-the-district-promoted-to-sub-inspectors-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163605-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, जिले में 67 परिचालक बने उपनिरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, जिले में 67 परिचालक बने उपनिरीक्षक
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए चालकों और परिचालकों की पदोन्नति की है। सोनीपत डिपो में 67 परिचालकों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें सोनीपत डिपो के 36 और गोहाना सब डिपो के 31 परिचालक शामिल हैं। वहीं प्रदेशभर में 797 परिचालकों को उपनिरीक्षक और 43 चालकों को यार्ड मास्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति की मांग पूरी होने पर रोडवेज कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
इस फैसले पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सोनीपत डिपो अध्यक्ष मंडल के रामपत गोरड़, संजीव, राजेश अंतिल, सुधीर, संदीप मलिक, रविंद्र, अनिल आंतिल और मनजीत पहल सहित अन्य कर्मियों ने प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री अनिल विज का आभार जताया।