फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Divyang couple's only son found hanging

दिव्यांग दंपती का इकलौता बेटा फंदे पर लटका मिला

Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Divyang couple's only son found hanging
गांव खुबडू में दिव्यांग दंपती का इकलौता बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। युवक के पिता ने बेटे की मौत के पीछे कोई साजिश होने की आशंका जताई है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खुबडू के तिलक राज ने बताया कि रविवार रात को उसका बेटा मनोज खाना खाने के बाद मकान के साथ लगते दूसरे मकान के कमरे में जाकर सो गया था। कुछ देर बाद जब वह उसे नहाने के लिए कहने गया तो वह दिखाई नहीं दिया। खिड़की से देखा तो मनोज चारपाई के ऊपर झुका हुआ था। मनोज की खराब हालत को देखकर उन्होंने शोर मचाया तो बाकी परिवार वाले मौके पर पहुंचे और मनोज को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिलकराज ने बताया कि उनके घर के फोन पर किसी का फोन आया था। उन्होंने पुलिस से फोन करने वाले की कॉल डिटेल निकालकर मामले का पता लगाने की मांग की है। तिलकराज ने बताया कि उसके पास एक बेटा था। उनके पास एक बेटी भी है। वह और उनकी पत्नी दिव्यांग हैं। उन्हें शक है कि किसी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। पुलिस ने उसके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। खूबडू झाल चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार मनोज की मौत फंदा लगाने से हुई है। तिलकराज को शक है कि उसकी बेटे की मौत के पीछे कोई साजिश है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर दिया है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल निकलवा रही है, जिससे उनके घर के मोबाइल पर कॉल आई थी। जल्द मामले की सच्चाई उजागर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed