फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Divya first in drawing competition

Sonipat News: चित्र बनाओ स्पर्धा में दिव्या प्रथम

Tue, 08 Oct 2024 06:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Oct 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Divya first in drawing competition
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर साहित्यिक क्लब की ओर से अंतर महाविद्यालय चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय महापुरुष या साहित्यकारों के चित्र बनाना रहा। जिलाभर के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने स्टाफ सदस्यों के साथ मुशी प्रेमचंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विषय पर आधारित मुंशी प्रेमचंद, विक्रम सेठ, सावित्रीबाई फूले, महात्मा बुद्ध, शहीद भगत सिंह सहित महापुरुषों के चित्र बनाए। निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. राजीव कुमार, डाॅ. उर्मिला हुड्डा व कविता अहलावत ने निभाई। प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की दिव्या प्रथम, ताऊ देवीलाल राजकीय महाविद्यालय से एकता रानी द्वितीय, छोटूराम आर्य महाविद्यालय से गौरव व हिंदू कॉलेज ऑफ एजुकेशन से नेहा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में डॉ. मनोज दहिया, डॉ. सरिता व डॉ. मनीषा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed