फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District players will defeat their opponents with intellectual knowledge

Sonipat News: बौद्धिक ज्ञान से विपक्षियों को मात देंगे जिले के खिलाड़ी

Thu, 11 Jul 2024 06:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
District players will defeat their opponents with intellectual knowledge
सोनीपत स्थित केमिस्ट भवन में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी व मनोज वर्मा।
सोनीपत। जिले के होनहार खिलाड़ी राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपने बौधिक ज्ञान से विपक्षियों को मात देंगे। प्रतियोगिता के अंडर-13 व 19 आयु वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए आठ खिलाड़ियाें का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता केमिस्ट भवन में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के केमिकल विभागाध्यक्ष प्रवेश सांगवान ने किया। इसमें जिले से करीब 52 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक वर्ग से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता रोहतक के आईएमटी स्थित एसआरएस विद्यालय में 13-14 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसमें सात राउंड खेलें जाएंगे। प्रतियोगिता में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर होगा। प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग के दो विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 14 जुलाई को विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 12 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान राजीव वर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल प्राचार्य अरुण वर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल रोहतक की प्राचार्य रिंकू वर्मा, मनोज वर्मा, रिया व सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह खिलाड़ी लगाएंगे दिमागी तिकड़म
अंडर 19 लड़के : चिराग मल्होत्रा, विभान।
अंडर19 लड़कियां : श्रेया दास, सानवी त्यागी।
अंडर 13 लड़के : सक्षम, देवर्श किनरा।
अंडर13 लड़कियां : वरेनियम, अवनी मेहता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed