फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District players dominated in chess, swimming and water polo competitions

Sonipat News: शतरंज, तैराकी और वाटर पोलो प्रतियोगिता में छाए जिले के खिलाड़ी

Thu, 23 May 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 May 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
District players dominated in chess, swimming and water polo competitions
फोटो 02- सोनीपत के गेटवे स्कूल में प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ओझा व अन्य के साथ प्रमाण पत्र दिखात
सोनीपत। जिलास्तरीय शतरंज, तैराकी और वाटर पोलो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों का गेटवे स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में आराध्या गुप्ता ने पांच में से चार अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख अमित लांबा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 19 मई को जिला शतरंज एसोसिएशन की तरफ से केमिस्ट भवन में आयोजित की गई थी। इसमें आराध्या गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्या का राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं 20 मई को यूफोरिया थीम से आयोजित तैराकी व वाटर पोलो प्रतियोगिता में नैतिक ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर गेटवे विद्यालय के निदेशक राहुल मंगला, प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ओझा व उप प्रधानाचार्य रिंपी वर्मा ने आराध्या गुप्ता व नैतिक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed