फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District level Republic Day celebrations were reviewed

Sonipat News: जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यों की हुई समीक्षा

Fri, 09 Jan 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
District level Republic Day celebrations were reviewed
सोनीपत के लघु सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर
सोनीपत। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। वीरवार को उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में सभी विभाग के अध्यक्षों की बैठक हुई। उपायुक्त ने उनको आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने पुलिस लाइन में होने वाले जिलास्तरीय समारोह से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, परेड, सफाई, स्वागत द्वार, वीआईपी बैठक की व्यवस्था, लाउडस्पीकर व माइक, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी आपूर्ति, युद्ध स्मारक की सफाई, रंगोली जैसी व्यवस्थाओं को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर मुख्य कार्यक्रम व रिहर्सल के दौरान स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने व सिविल सर्जन को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि समारोह में विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इनके चयन के लिए एक समिति का गठन किया जा रहा है। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कॉलेजों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, नगराधीश डॉ. अनमोल, सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा, रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, सिविल सर्जन ज्योत्सना, तहसीलदार कीर्ति उपस्थित रहे।
अनाज मंडी में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह



खरखौदा। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय, सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।




एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed