फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dispute over a street vendor's stall leaves woman and lawyer injured.

Sonipat News: रेहड़ी को लेकर विवाद, महिला व अधिवक्ता घायल

Fri, 16 Jan 2026 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute over a street vendor's stall leaves woman and lawyer injured.
फोटो :25: सोनीपत की ऋषि कॉलोनी में कार के आगे आए युवक को लगी टक्कर। स्रोत वीडियो ग्रैब
सोनीपत। ऋषि कॉलोनी में सड़क पर सब्जी की रेहड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। घटना में एक महिला कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और रोहतक रेफर कर दिया। वहीं कार सवार अधिवक्ता ने उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज में कार महिला को टक्कर मारती नजर आ रही है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें गली में खड़ी महिलाओं की ओर एक कार बढ़ती दिखाई दे रही है, इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। विवाद की शुरुआत सड़क पर रेहड़ी लगाने को लेकर हुई। कहासुनी के बाद मामला बढ़ा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


अधिवक्ता अनिल आंतिल ने बताया कि वह सुबह कोर्ट जाने के लिए निकले थे। रास्ते में गुड़ बेचने वाले की घोड़ी-गाड़ी और दूसरी ओर खड़ी रेहड़ी के कारण रास्ता बंद था। काफी इंतजार के बाद उन्होंने रेहड़ी को हटाया और कोर्ट चले गए। लौटते समय कुछ लोग लाठियों के साथ पहले से खड़े थे और उन पर जानलेवा हमला किया। बचाव में कार आगे बढ़ाने के दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से ऋषि कॉलोनी निवासी विश्राम सिंह ने आरोप लगाया कि वकील ने पहले उनकी रेहड़ी पलट दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कार से टक्कर मारकर महिला को घायल कर दिया गया। महिला से अभद्रता का भी आरोप है। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed