{"_id":"685da4b0dfa5e67cbc040f52","slug":"displeasure-over-increasing-electricity-rates-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138583-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली की दरें बढ़ाने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली की दरें बढ़ाने पर नाराजगी
Fri, 27 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत के गांव माहरा में इनेलो किसान सेल की जिला स्तरीय बैठक के दौरान किसान सेल के प्र
सोनीपत। गांव माहरा में वीरवार को इनेलो किसान सेल की जिलास्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने की।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती तो उन्हें सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। सरकार जनता से जुड़े हर मुद्दे पर फेल हो रही है। बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में पंचकूला में 1 जुलाई को इनेलो की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लोगों से मुफ्त बिजली देने का वादा किया और भोलीभाली जनता के वोट लेकर सत्ता हासिल की। अब जब लोग बढ़ रही महंगाई से त्रस्त हैं तो बिजली के रेट चार गुना बढ़ा दिए गए हैं। जहां पहले 900 रुपये का बिजली बिल आता था अब 4000 रुपये कर दिया है।
गर्मी में जहां लोग बिजली के कटों से परेशान हैं, वहीं लोग अब चार गुना बढ़े बिजली के बिल से बेहाल हैं। नई बिजली दरों से मासिक बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। प्रदेश की जनता बेहाल है। बैठक में मुख्य रूप से किसान सेल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल मलिक और इनेलो जिला अध्यक्ष कुनाल गहलावत भी मौजूद रहे।