{"_id":"68efe98c0492be0bc7038d98","slug":"disha-wins-online-national-quiz-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143835-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिशा ने जीती ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिशा ने जीती ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
Thu, 16 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ मौजूद ऑनलाइन राष्ट्रीय प्र
सोनीपत। राष्ट्रीय नवाचार दिवस के मौके पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 130 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य युवाओं में अनुसंधान एवं नवाचार की भावना जागृत करना, नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आईआईसी सेल के संयोजक डाॅ. प्रवीण शर्मा ने प्रतियोगिता के नियम बताए।
प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने बताया कि प्रतियोगिता में खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन विभाग की एमएससी द्वितीय वर्ष की दिशा ने प्रथम, बीसीए तृतीय वर्ष की सुरुचि द्वितीय, एमएससी रसायन विज्ञान संकाय की लक्ष्मी कुमारी धनखड़ तृतीय रहीं।
विज्ञापन
बीएससी भौतिक विज्ञान संकाय की गीतांजलि को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि विद्यार्थी हर प्रतियोगिता में भाग लें। इस दौरान डाॅ. प्रवीण शर्मा, प्रीति, डाॅ. रेनू रानी, डाॅ. प्रगति, अंशु, डाॅ. तमन्ना, डाॅ. नवीन कुमारी मौजूद रहीं।