{"_id":"68d84051cfd571cfc700b152","slug":"discussion-on-poverty-in-india-and-its-causes-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142950-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भारत में गरीबी और कारण पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भारत में गरीबी और कारण पर की चर्चा
Sun, 28 Sep 2025 07:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को अर्थशास्त्र विभाग की ओर से समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इसका विषय भारत में गरीबी रहा।
प्रतिभागियों ने गरीबी के प्रमुख कारणों जैसे बेरोजगारी, जनसंख्या वृद्धि, कृषि उत्पादकता में कमी, शिक्षा की गुणवत्ता, औपनिवेशिक प्रभाव पर विचार रखे। साथ ही सरकार की ओर से शिक्षा सुधार, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा व वित्तीय समावेशन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।
प्रोफेसर गीता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में सामाजिक-आर्थिक मुद्दों की समझ को गहरा करती हैं। कार्यक्रम प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विभाग की सहायक प्रोफेसर सुमन रानी के नेतृत्व में चर्चा की गई। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर नीरा, सहायक प्रोफेसर डाॅ. रेखा मौजूद रहीं।