फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dig said, now not seen criminal in sonipat, sonipat

सोनीपत में अब पुलिस रहेगी, गुंडा नहीं

Thu, 21 Jul 2016 12:02 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Thu, 21 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
dig said, now not seen criminal in sonipat, sonipat
सम्मेलन में लोगो की शिकायतें सुनते हुए डीआईजी - फोटो : amar ujala
गोहाना की जनता जिस एसएचओ को काम करने के मामले में पसंद करेगी वही तैनात होगा। क्योंकि कंधे पर लगे स्टार तभी अच्छे लगते हैं, जब चेहरे पर चमक हो और काम करने का जज्बा हो। सोनीपत में अब पुलिस रहेगी, गुंडा कोई नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके सोनीपत आने के बाद सौ से भी ज्यादा अवैध हथियार के आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह बात थाना प्रभारियों से बुधवार को डीआईजी हरदीप सिंह दून ने कही। वह बुधवार को बरोदा रोड स्थित एक निजी पैलेस में सोनीपत पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस जनता मिलन सम्मेलन में पंचायत, नगर परिषद, जिला पार्षदों के प्रतिनिधियों के अलावा आम जन को संबोधित कर रहे थे। दरबार में उनके समक्ष अनेक शिकायतें आई। जिससे उन्होंने थाना प्रभारियों की कार्रवाई पर एतराज जताया।
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि पुलिस व पब्लिक एक दूसरे की कड़ी है। अकेली पुलिस जनता के बिना कुछ भी नहीं कर सकती। अगर किसी बदमाश का इलाज कराना है तो आप मेरे पास आ सकते हैं, लेकिन बदमाश बड़ा होना चाहिए। उसका इलाज ऐसा होगा कि छोटे बदमाश अपने आप भाग जाएंगे। इस मौके पर आर्थिक एवं पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, जिलाध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा, इंद्रजीत विरमानी, रामफल चिड़ाना, नत्थाराम सैनी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र नरवाल, बलराम कौशिक व अशोक जैन आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन


कानून व्यवस्था होगी बेहतर तो बनेगा जिला
डीआईजी ने कहा कि कई बार गोहाना को जिला बनाने की आवाज उठती है, लेकिन यह क्षेत्र जिला तब बनेगा जब यहां की कानून-व्यवस्था ठीक रहेगी। शहर सुंदर होगा, कानून व्यवस्था बेहतर होती तो तभी गोहाना जिला बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी चौकी-थानों में हो बुजुर्गों का सम्मान
डीआईजी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अक्सर थाने और चौकियों में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता। लोग हमेशा दुख में ही पुलिस का सहारा लेते हैं। अगर किसी बुजुर्ग का सम्मान नहीं हुआ और दुखी व्यक्ति का दुख और बढ़ाया गया तो उस थाना प्रभारी की जगह पुलिस लाइन होगी। वह सस्पेंड भी हो सकता है।

गोहाना पुलिस का काम सराहनीय नहीं
जब डीआईजी ने लोगों से समस्याएं रखने को कहा तो इसमें ज्यादातर शिकायतें पुलिस के खिलाफ थीं। इस पर डीआईजी ने कहा कि वे कभी भी दरबार में शिकायतें नहीं लेते, लेकिन यहां उन्होंने पुलिस का जनता के साथ संपर्क देखने के लिए शिकायतें सुनीं। गोहाना पुलिस में थोड़ा सुधार तो हुआ है, लेकिन सराहनीय नहीं है।

देवीपुरा में आज ही खुलेगी चौकी
नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने डीआईजी के सामने जाम से मुक्ति दिलाने, महिलाओं पर अत्याचार रोकने व देवीपुरा में पुलिस चौकी खोलने की मांग रखी। इस पर डीआईजी बुधवार को ही देवीपुरा में चौकी खोलने के आदेश डीएसपी को दिए। इसके अलावा जाम पर उन्होंने डीएसपी से कहा कि जिस तरह बड़े अधिकारी के आने पर सड़कों पर जाम नहीं लगता है, उसी तरह प्रतिदिन होना चाहिए। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की जरूरत होगी तो वह उपलब्ध कराई जाएगी। सुबह-शाम शहर में नाके लगाए जाएं।


पुलिस के कार्यक्रम में नहीं मिली अधिकारियों को बैठने की जगह, संभाली पत्रकारों की कुर्सी
सोनीपत पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस जनता मिलन सम्मेलन में ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों को कुर्सी नहीं मिली। जिससे पुलिस अधिकारी पत्रकारों की कुर्सियों पर बैठे नजर आए। बाद में जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को पत्रकार खड़े नजर आए तो पुलिस अधिकारियों के लिए अलग से कुर्सी डलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed