{"_id":"655e546db969afc6050bb974","slug":"didnt-tell-opt-or-gave-account-details-yet-47-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-bank-account-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9734-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओपीटी बताया न खाते की डिटेल दी, फिर भी बैंक खाते से निकल गए 47 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओपीटी बताया न खाते की डिटेल दी, फिर भी बैंक खाते से निकल गए 47 हजार रुपये
Thu, 23 Nov 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव कुमासपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के खाताधारक के खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने बैंक खाते को लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस व साइबर को शिकायत देने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सीएम विंडो पर शिकायत दी गई। अब बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोनीपत की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमित जिंदल ने पुलिस को बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक की कुमासपुर शाखा में खाता है। किसी ने उनके खाते से छह अक्तूबर को 47 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए। उनके पास शाम को बैंक की तरफ से कॉल आई तो उन्होंने रुपये खुद ट्रांसफर करने से मना करते हुए ट्रांजेक्शन रोकने के लिए कहा था। साथ ही बैंक की हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज करवाई। जिसके बाद बैंक व पुलिस और साइबर टीम को शिकायत दी। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई। अब बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। बहालगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का कहना है कि बैंक खाते के बारे में किसी को जानकारी नहीं देने पर भी रुपये ट्रांसफर हो गए हैं।