{"_id":"5e5eb3bf8ebc3eeb4f44a07f","slug":"didn-t-give-chiken-then-stabbed-on-little-brother-s-stomach-and-mother-s-hand-sonipat-news-rtk545289513","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन नहीं दिया तो छोटे भाई के पेट व मां के हाथ पर मारा चाकू, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन नहीं दिया तो छोटे भाई के पेट व मां के हाथ पर मारा चाकू, गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के जमालपुरा के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई को सिर्फ इस बात पर चाकू मार दिया कि उसने चिकन बनाने के बाद उसके बच्चों को चिकन नहीं दिया था। आरोप है कि उसने अपने भाई के पेट व मां के हाथ पर चाकू से वार कर दिया। घायलों को सामान्य अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। मामले की सूचना के बाद ओल्ड चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जमालपुरा निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका बड़ा भाई मुकेश एक ही मकान में रहते हैं। वह प्रथम तल पर व उसका भाई पहली मंजिल पर रहता है। राकेश ने बताया कि उसने सोमवार को अपने घर में चिकन बनाया था। राकेश का आरोप है कि सोमवार रात करीब सवा नौ बजे उसका भाई मुकेश उसके पास आया और कहने लगा कि उसने उसके बच्चों को चिकन क्यों नहीं दिया। वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जब उसने गालियां देने से मना किया तो उसके भाई ने उसके पेट मेें चाकू मार दिया। वहीं उसकी मां लक्ष्मी के हाथ पर भी चाकू से वार दिया। जिसके बाद वह सामान्य अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत ओल्ड चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
---
चिकन नहीं देने को लेकर दो भाईयों में झगड़ा हो गया था। जिसमें एक ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसने अपनी मां पर भी वार कर दिया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया गया। उससे वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
-कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, ओल्ड चौकी सोनीपत।