फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dharna was done regarding the dilapidated roads, then at the end of August, assurance was given to make them

Sonipat News: खस्ताहाल सड़कों को लेकर धरना दिया तो अगस्त के अंत में बनवाने का आश्वासन मिला

Fri, 07 Jul 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dharna was done regarding the dilapidated roads, then at the end of August, assurance was given to make them
लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर लोगों के साथ धरने पर बैठे जिला पार्षद संजय बड़वासनी। संवाद
सोनीपत। जिले की खस्ताहाल सड़कों को लेकर लोगों ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर एक घंटे तक धरना दिया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद विभाग के अधीक्षण अभियंता नवनीत नैन को ज्ञापन दिया, जिसे पर उन्हें आश्वासन मिला कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में सड़कों के पुनिर्निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इससे पहले पैचवर्क करवाकर गड्ढों को भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़वासनी लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे और खस्ताहाल सड़कों को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसकी वजह से आए दिन दिन दोपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। पुरखास रोड, गोहाना रोड, सांदल कलां से रेलवे स्टेशन रोड, शहजादपुर से किलोहड़द रोड सहित शहर की अन्य सड़कों की स्थिति दयनीय है। इन पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग अधिकारियों से शिकायत कर सड़कों की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गड्ढों का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देने वाले नेता भी अनजान बने हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सरपंच प्रदीप, बलराम जांगड़ा, कांग्रेस नेता विनय भारद्वाज, अंकित, युधिष्ठिर, पवन, राहुल, संदीप, प्रदीप, योगेश्वर, सतीश, जोगिंद्र व सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैचवर्क के काम में घोटाले का आरोप
जिला पार्षद ने आरोप लगाया कि अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलीभगत करके सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। गड्ढों को पत्थर डालकर भरने की बजाय मिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा है। थोड़ी सी बारिश में गड्ढों पर किया गया पैच उखड़ जाता है। ऐसे में पैचवर्क के नाम पर घोटाला किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed