फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dhaba operator, brother and his partner attacked, chain and ring looted

सोनीपत: ढाबा संचालक, भाई और उसके साथी पर हमला, चेन व अंगूठी लूटी

Sat, 11 Feb 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator, brother and his partner attacked, chain and ring looted
राई। कुंडली स्थित हर्षवर्धन कॉलोनी में ढाबे के बाहर खड़े संचालक, उसके दो भाइयों व एक अन्य पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट के साथ ही ढाबा संचालक की सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ढाबा संचालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कुंडली निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह कुंडली की हर्षवर्धन कॉलोनी में मित्रा दा ढाबा चलाते हैं। वह रात साढ़े नौ बजे अपने भाई सतेंद्र, ताऊ के बेटे मुकेश व साथी हरीश के साथ ढाबे के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां पर पांच युवक आए, जिनममें से तीन के पास लाठी-डंडे थे। युवक आते ही उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने आशीष, परमजीत व परमजीत का भाई पहलवान तथा दो अन्य थे। उन्होंने उनकी लाठी डंडों से पिटाई करने के साथ ही उसके गले से सोने की चेन व उंगली से अंगूठी छीन ली। मारपीट व लूटपाट कर आरोपी भाग गए। इसी बीच ढाबे पर पहुंचे उनके साथी दीपक ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। उपचार कराने के बाद नरेंद्र ने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ढाबा संचालक समेत चार पर हमला करने व सोने की चेन व अंगूठी लूटकर ले जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed