फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DGP inaugurates e-library

Sonipat News: डीजीपी ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

Thu, 30 Nov 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
DGP inaugurates e-library
फोटो :35: सोनीपत में बुधवार को ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, साथ म
सोनीपत। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ई-लाइब्रेरी से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों व छात्रों को लाभ मिलेगा। यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्रदान करने और सीखने की जिज्ञासा पैदा करने में काफी मददगार साबित होगी। अधिक से अधिक और उपयोगकर्ताओं के व्यक्तित्व दृष्टिकोण को संवारने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन


वह बुधवार देर शाम सोनीपत पुलिस लाइन में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। पुलिस अधिकारियों, कर्मियों के परिजनों के साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन सोनीपत के छात्र भी इसका फायदा ले सकेंगे। आगे इसका लाभ अन्य छात्रों को भी दिया जा सकेगा। डीजीपी ने कहा कि यूपीएससी, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के उपयोग के लिए सोनीपत जिले में हरियाणा पुलिस की स्थापित पहली व्यापक लाइब्रेरी है। सभी विषयों की मानक पुस्तकों, पत्रिकाओं, ग्लोब, मानचित्रों और मानक शब्दकोशों से युक्त लाइब्रेरी में बैठने और पढ़ने की सुविधाओं भी उपलब्ध कराई गई है। ई-लाइबेरी में नई तकनीक से सुसज्जित फोटो स्टूडियो के अलावा लैंग्वेज रूम, स्मार्ट क्लास रूम, कांफ्रेंस हाल और अतिथि कक्ष भी बनाया गया है। इस दौरान पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि आगे चलकर इस लाइब्रेरी का लाभ जरूरतमंद बच्चों को भी दिया जाएगा। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस की गई है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर प्रदेश के सभी जिलों में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने के पक्षधर है। इस अवसर पर अशोका यूनिवर्सिटी, जिंदल यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी समेत अन्य कई विश्वविद्यालयों के छात्र व प्राध्यापक भी मौजूद रहे। समारोह में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गोहाना भारती डबास, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विरेंद्र सांगवान, पुलिस उपायुक्त अपराध विजय सिह, सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव, मुकेश जाखड़, रमेश जागलान, जीत सिंह मौजूद रहे।

फोटो :35: सोनीपत में बुधवार को ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, साथ म

फोटो :35: सोनीपत में बुधवार को ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, साथ म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed