फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotion and satsang give peace to the mind: Kamal Diwan

मन को शांति देते हैं भक्ति और सत्संग : कमल दिवान

Fri, 25 Sep 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devotion and satsang give peace to the mind: Kamal Diwan
फोटो: सोनीपत के जीवन नगर में आयोजित आयोजित चतुर्थ गणपति महोत्सव एवं शिव महापुराण कथा में पहुंची
सोनीपत। जीवन नगर में हंस वाहिनी महिला मंडल की ओर से चतुर्थ भव्य गणपति महोत्सव एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोनीपत कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान की पत्नी मेघा दिवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने व्यासपीठ और भगवान गणेश व भगवान शिव के स्वरूप का विधिवत पूजन किया।
विज्ञापन

मेघा दिवान ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में मन को शांति प्रदान करते हैं। भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं। वहीं, शिव महापुराण का श्रवण मनुष्य को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कथावाचक कैलाश चंद्र शास्त्री ने शिव महापुराण के प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। परिसर में हर-हर महादेव और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन सनातन संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज में संस्कारों को मजबूत करने के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर हंस वाहिनी महिला मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह टंडन, उप प्रधान सरिता मिश्रा, रानी नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चावला, सचिव पायल मलिक, मनीष अरोड़ा और सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed