फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees recited Hanuman Chalisa

Sonipat News: श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Wed, 20 Aug 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees recited Hanuman Chalisa
फोटो 20: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते श्रद्धालु। संव - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। थाना कलां चौक पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
केशव सेवा समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद पंडितों के निर्देशन में उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। चौक-चौराहे पर गूंजती जयकारों से वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। आ
विज्ञापन

योजकों ने बताया कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ भय, रोग और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजनों से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे के साथ भक्ति भाव साझा किया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र और आस-पास के गांवों से भी लोग पहुंचे, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed