Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees offered Purnahuti in the Yagya in the name of Acharya Vednishtva.

Sonipat News: आचार्य वेदनिष्ठ के ब्रह्मत्व में श्रद्धालुओं ने डाली यज्ञ में पूर्णाहुति

Mon, 03 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered Purnahuti in the Yagya in the name of Acharya Vednishtva.
फोटो 24- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह के समापन पर यज्ञ में
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में सात दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक सत्संग सुधा एवं वेद प्रचार सप्ताह रविवार को यज्ञ में पूर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न हुआ। मुख्यातिथि के रूप में मेयर राजीव जैन ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान अर्जुन देव दुरेजा ने की। आचार्य वेदनिष्ठ उषर्बुध के ब्रह्मत्व में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।
विज्ञापन

आचार्य सतन देव सत्यम ने सामवेद की वेदवाणी पर पाठ किया। यज्ञोपरांत जालंधर से सरदार सुरेंद्र सिंह गुलशन ने आध्यात्मिक, सामाजिक, देशभक्ति व महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर आधारित गीत सुनाएं। मेयर राजीव जैन ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के श्रेष्ठ कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य प्रवक्ता आचार्य उषर्बुध ने बताया कि महर्षि ने नारी शिक्षा, सशक्तिकरण, विधवा विवाह का समर्थन, बाल विवाह का विरोध किया। आर्य समाज के विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कार्यकर्ता प्रधान महेश जुनेजा, हरिचंद स्नेही, मंजू आर्य, सुमन, गीता सहगल, योगेश्वर त्यागी, कृष्णा भूटानी, प्रमोद मल्होत्रा, ध्वनि, जवाहरलाल बत्रा, सविता मल्होत्रा, ईश्वर सिंह दहिया, सुरेश छाबड़ा, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed