फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees are colored in the colors of Ganpati festival

Sonipat News: गणपति महोत्सव के रंग में रंगे भक्तगण

Thu, 12 Sep 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees are colored in the colors of Ganpati festival
फोटो 25- सोनीपत के जीवन नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में सजाया गया लालबाग के राजा का दरबार
सोनीपत। दिव्यानंद निराले बाबा चातुर्मास समिति की ओर से सेक्टर-15 में चल रहे चातुर्मास व पर्यूषण महापर्व में गणपति महोत्सव मनाया गया। राष्ट्रसंत जैनाचार्य डॉ. आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने कहा कि गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, अगर हम उन्हें विदा करेंगे तो हमारे विघ्न कौन हरेगा, इसलिए गणेश प्रतिमा का विसर्जन क्यों?
विज्ञापन

निराले बाबा ने कहा कि श्रद्धालु एक-दूसरे को देख गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर कुछ दिन में विसर्जन कर रहे हैं, लेकिन बप्पा का विसर्जन केवल महाराष्ट्र में ही किया जाता है। लालबाग के राजा कार्तिकेय ने अपने भाई गणेश जी को कुछ दिन वहां रहने का आग्रह किया था। गणपति वहां मेहमान बनकर आए थे। उतने ही दिन माता लक्ष्मी, रिद्धि व सिद्धि भी उनके साथ रही। इससे लालबाग धनधान्य से परिपूर्ण हो गया, तो कार्तिकेय ने गणेश जी को लालबाग का राजा मानकर सम्मान दिया, तभी से गणपति महोत्सव मनाया जाने लगा। सरला देवी, जगमोहन जैन, अन्नु देवी, मुकेश सिंगला, रेखा देवी, पवन गर्ग, अनीता देवी सुभाष सिंगला, कुंती गोयल के परिवार ने गणेश पूजन करवाया। चातुर्मास संयोजक सुभाष सिंगला व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

भजनों से किया गणपति बप्पा का गुणगान
हंस वाहिनी महिला मंडल व श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति, जीवन नगर के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर में चल रहे द्वितीय गणेश महोत्सव का बुधवार को पांचवां दिन रहा। महोत्सव में रसिक कमल मदान ने संकीर्तन कर भजनों से गणपति बप्पा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना व महाआरती कर प्रसाद वितरित किया। मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह, हनुमान मंदिर के प्रधान गुलशन, वेद सिंह टंडन, डॉ. पूरन, सरिता मिश्रा, नेहा शर्मा, कुसुम, मीनू टंडन, वीनू चुघ, सीमा साहू व नीलम यादव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने प्रस्तुत की झांकियां
युवा शक्ति सेवा समिति, रोहतक रोड की ओर से मिशन रोड पर तृतीय गणपति महोत्सव की शुरुआत श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना से की। अमित अघौरी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने गणेश जी की जीवनी पर आधारित विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की। समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान गणेश की महाआरती व स्तुति कर विघ्नहर्ता का गुणगान किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। मुकेश जैन, रामनारायण, अश्वनी गोयल, मनोज, सोनू, राजकुमार, अनिल, अमित, अनुराग, महेंद्र, विकास, राकेश, नरेंद्र, सुरेश, ऋषिराज, पंकज, विजय व प्रेमराज मौजूद रहे।
गणपति बप्पा को भोग लगाकर बांटा प्रसाद

श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मिलकर गणपति बप्पा का गुणगान किया। आसपास के दुकानदारों ने भी महोत्सव में भाग लिया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ महाआरती कर गणपति बप्पा को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। प्रधान रवि पाटिल, महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे उप प्रधान, रमेश सुतार व अमोल शिंदे मौजूद रहे।

भजन संध्या का किया आयोजन

गणपति ग्रुप की ओर से फैज बाजार में 7वें गणपति आगमन समारोह के पांचवें दिन शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से की गई। जुगल हंस एंड पार्टी ने भगवान गणेश जी महिमा का बखान किया। भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात सभी ने भगवान श्रीगणेश की आरती कर प्रसाद वितरित किया। आयोजक विपिन नंदा, सोनू कक्कड़, अमित, निखिल नंदा, सोनू कालरा, श्याम सुंदर, शुभम गुप्ता, मनीष शर्मा, चिंटू कक्क्ड़, बंटी कालरा, दीपक चौहान व नितिन चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed