{"_id":"685afc1aa3d6a5005b0a26da","slug":"development-works-worth-rs-50-lakh-each-will-be-done-in-seventeen-wards-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138478-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सत्रह वार्डों में 50-50 लाख रुपये के होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सत्रह वार्डों में 50-50 लाख रुपये के होंगे विकास कार्य
Wed, 25 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो :13- गन्नौर नगर पालिका के अध्यक्ष अरुण त्यागी।
गन्नौर। नगर पालिका ने शहर के सभी 17 वार्डों में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्य करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी टेंडर जल्द ही अलॉट कर दिए जाएंगे।
इसके बाद हर वार्ड में कार्यों की शुरुआत की जाएगी। विकास कार्यों में मुख्य रूप से गलियों का निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट लगाना, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाना तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को दुरुस्त करना शामिल है।
लंबे समय से पार्षद विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगाने की मांग कर रहे थे। पार्षदों ने लगातार दो बार बजट बैठक को बीच में छोड़ दिया था।
23 मई को हुई बैठक में पार्षदों को उनके वार्डों में विकास कराने का आश्वासन दिया गया था, जिसमें विधायक देवेंद्र कादियान ने भी अधिकारियों को सभी वार्डों में 50-50 लाख रुपये के टेंडर लगाने के निर्देश दिए थे। सभी वार्डों के लिए बराबर बजट निर्धारित कर अधिकारियों ने एस्टीमेट तैयार करने के बाद टेंडर लगाए हैं।