फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development works worth Rs 3.49 billion will be done in the district

Sonipat News: जिले में 3.49 अरब के होंगे विकास कार्य

Tue, 10 Jun 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 3.49 billion will be done in the district
फोटो18 : चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों को मं
सोनीपत। शहर के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को अब नई गति मिलेगी। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में सोमवार को सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में शहर के आधुनिकीकरण, सुंदरीकरण और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.49 अरब रुपये का बजट मंजूर किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम के भवन के रुके हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि एसएमडीए का कार्यालय नगर निगम भवन बनने के बाद उसमें स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई योजनाएं और परियोजनाएं की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर बनाई जाए, जिससे विकास कार्यों से लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके।
सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में एक एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) की स्थापना एवं निगरानी को मंजूरी प्रदान की गई। आईसीसीसी शहरी बुनियादी ढांचे और सेवाओं के प्रबंधन के लिए एक केंद्रीय तंत्रिका केंद्र के रूप में काम करेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और एसएमडीए को शहर को मॉडल बनाने की दिशा में हरसंभव मदद दी जाएगी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, राई विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत विधायक निखिल मदान, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed