फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development work worth Rs 70 lakhs launched

Sonipat News: 70 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

Sun, 27 Jul 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 70 lakhs launched
फोटो 06: सोनीपत के स्वतंत्र नगर में विकास कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधायक नि​खिल मदान,
सोनीपत। मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने रविवार को 70 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक निखिल मदान ने बताया कि 39 लाख रुपये से न्यू कबीरपुर में मुख्य गली को आरसीसी किया जाएगा। इसके साथ शांति विहार की दो गलियों को आरसीसी से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

4.5 लाख रुपये की लागत से कैलाश कॉलोनी में दो गलियों को पक्का किया जाएगा। आईटीआई चौक से साईं मंदिर की तरफ पेयजल आपूर्ति के लिए 4.5 लाख रुपये से पाइपलाइन डाली जाएगी। मेयर ने बताया कि वार्ड नंबर 4 में दिल्ली रोड पर स्वतंत्र नगर में 18 लाख रुपये से गली और नालियां बनाने की शुरुआत की है। गली के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि बारिश के चलते कुछ सड़कों के निर्माण में देरी हो रही है। अगले माह सभी सड़कों का निर्माण कर दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने और गलियों को पक्का करने का कार्य तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निगम पार्षद संगीता सैनी, बबीता कौशिक, त्रिभुवन कौशिक, देवेंद्र सैनी, जगदीश सैनी, विक्की सैनी, पवन तनेजा, महेंद्र मलिक, आनंद सैनी, ईश जौहर, सौरभ चांदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed