फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Despite spending crores, the situation on National Highway-44 has deteriorated again.

Sonipat News: करोड़ों की लागत के बावजूद नेशनल हाईवे-44 पर फिर बिगड़े हालात

Wed, 27 May 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Despite spending crores, the situation on National Highway-44 has deteriorated again.
फोटो :34: सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग पर बहालगढ़ के पास पानी भरने से टूटी सड़क से ग
सोनीपत। करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग की हालत एक बार फिर खराब होने लगी है। बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास और औद्योगिक क्षेत्र लिवासपुर की ओर जाने वाले मार्ग के सामने दूषित पानी भरने से सड़क पर बिछाई गई टाइलें धंस गई हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने करीब सवा साल पहले स्थायी समाधान के दावे के साथ इस हिस्से का सीमेंटेड रोड बनाकर उस पर इंटरलॉकिंग टाइलें और ब्लॉक बिछाए थे। लेकिन अब दोबारा सड़क खराब होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

लिवासपुर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर लगातार पानी जमा होने से सड़क की परत कमजोर पड़ती जा रही है। यह मार्ग दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बिछाने के बाद भी नहीं मिली राहत
क्षेत्रवासियों राजेश, मोहन, संजीव और पुनीत ने बताया कि सुधारीकरण के दौरान इस संपर्क मार्ग को पूरी तरह उखाड़कर कंक्रीट और सीमेंट का मजबूत आधार तैयार किया गया था। इसके बाद उस पर सीमेंटेड ब्लॉक और पत्थर बिछाए गए थे, लेकिन बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास फिर से टाइलें धंसने लगी हैं। इससे वाहन चालकों में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

प्रतिदिन 80 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं
नेशनल हाईवे-44 प्रदेश के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन 80 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इस हाईवे से टोल टैक्स के रूप में करोड़ों रुपये की आय होती है, इसके बावजूद संपर्क मार्ग की खराब हालत आम लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। वाहन चालकों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

फोटो :34: सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग पर बहालगढ़ के पास पानी भरने से टूटी सड़क से ग

फोटो :34: सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग पर बहालगढ़ के पास पानी भरने से टूटी सड़क से ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed