फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Despite sitting close to each other on the stage, Badoli and Choudhary did not even look at each other, let alone speak.

Sonipat News: मंच पर पास बैठकर भी बड़ौली और चौधरी ने बोलना तो दूर एक-दूसरे की तरफ देखा ही नहीं

Mon, 10 Jun 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Despite sitting close to each other on the stage, Badoli and Choudhary did not even look at each other, let alone speak.
सोनीपत के मुरथल विवि में कार्यक्रम के दौरान मंचासीन विधायक मोहन लाल बड़ौली व निर्मल चौधरी। संवा
सोनीपत। लोकसभा क्षेत्र चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं राई विधायक मोहन लाल बड़ौली और गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में एक मंच पर दिखाए दिए। हालांकि दोनों ने मंच पर एक-दूसरे कोई बातचीत नहीं की। मोहल लाल ने मतदान के बाद अपनी पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


राई विधायक मोहन लाल बड़ौली ने लोकसभा क्षेत्र चुनाव के बाद अपनी पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात के आरोप लगाए थे। इसके बाद कुछ ऑडियो वायरल हुए जिनमें विधायक निर्मल चौधरी के पति के नाम से कांग्रेस की वोट देने को कहते सुना गया था। बाद में विधायक ने इसका खंडन करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का प्रयोग कर ऑडियो वायरल करने की बात कही थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ राई विधायक मोहन लाल बडौली व गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी भी पहुंची। मंच पर दोनों की कुर्सियां पास-पास लगाई गई थीं। सभी की नजर इन दोनों पर रही कि वह एक दूसरे से कोई संवाद करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों विधायकों ने मंच पर एक-दूसरे से बोलना तो दूर, एक दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। यही नहीं, मोहन लाल बडौली ने विधायक निर्मल चौधरी की ओर से मुंह दूसरी तरफ किए रखा। उन्होंने मंच पर संबोधन के दौरान विधायक निर्मल चौधरी का नाम अवश्य लिया।
विज्ञापन




निर्मल चौधरी का नाम लेना भूले ढांडा, बाद में लिया

कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधन के दौरान विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने मंच पर उपस्थित सभी का नाम लिया, लेकिन वह विधायक निर्मल चौधरी का नाम लेना भूल गए। अपने भाषण के बीच में उन्हें अचानक याद और उनके बाद विधायक नाम लिया और अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed