फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Despite being a great scholar, Ravana was destroyed due to ignorance: Navaratna

महाज्ञाता होकर भी अज्ञानता के कारण रावण का हुआ विनाश : नवरत्न

Wed, 01 Oct 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Despite being a great scholar, Ravana was destroyed due to ignorance: Navaratna
फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित श्रीराम शरणम आश्रम में प्रवचन करते नवरत्न चोपड़ा। स्रोत : आ
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम में चल रहे रामायण महा यज्ञ के आठवें दिन आश्रम प्रमुख नवरत्न चोपड़ा ने साधकों को लंका कांड का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि रावण वेदों का महाज्ञाता, पंडित एवं महा शक्तिशाली राजा था। उसने अज्ञानता वश माता सीता का अपहरण किया। इसी कारण उसके वंश का विनाश हुआ।
विज्ञापन

नवरत्न चोपड़ा ने बताया कि लंका कांड का ही परिणाम रहा कि अधर्म पर धर्म, पाप पर पुण्य की विजय हुई। रावण के साथ उनके शक्तिशाली भाई कुंभकरण, बेटे इंद्रजीत का भी अंत हो गया। रावण की मौत के पश्चात श्रीराम ने अपने भाई लक्ष्मण को रावण से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन

आश्रम में कमला अरोड़ा, राजबाला छिक्कारा के साथ सभी साधकों ने रामायण के श्लोकों व चौपाइयों का सामूहिक पाठ किया। संकीर्तन कर माता रानी व श्रीराम के भजन सुनाए। कार्यक्रम में रमन कालरा, जतिंद्र रेलन, कृष्ण लूथरा, रमेश कपूर, प्रेम बत्रा, अश्वनी टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, पुनीत गुप्ता मौजूद रहे।

फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित श्रीराम शरणम आश्रम में प्रवचन करते नवरत्न चोपड़ा। स्रोत : आ

फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित श्रीराम शरणम आश्रम में प्रवचन करते नवरत्न चोपड़ा। स्रोत : आ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed