फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Description of the pastimes of Lord Krishna

Sonipat News: भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन

Tue, 23 Jun 2026 08:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Jun 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Description of the pastimes of Lord Krishna
फोटो : सोनीपत के गन्नौर-बादशाही रोड स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा पहुंचे भाज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। दीवाने बाबा श्याम समिति एवं रामानुज सेवा फाउंडेशन की ओर से बादशाही रोड स्थित श्रीराम मंदिर में तृतीय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक प्रीति रामानुज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।
उन्होंने पूतना वध, माखन चोरी, यशोदा मैया के वात्सल्य और कालिया नाग दमन की लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व समझाया। कथावाचक ने बताया कि भगवान की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

महोत्सव में भाजयुमो के जिला सचिव अंकित मल्होत्रा अपनी पत्नी डिंपी मल्होत्रा के साथ कथा स्थल पहुंचे और प्रीति रामानुज से आशीर्वाद लिया। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा 27 जून तक आयोजित होगी। 28 जून को हवन के बाद भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed