{"_id":"65c6a646928d18017c07b334","slug":"description-of-rams-birth-and-childhood-in-shri-ram-katha-sonipat-news-c-203-1-sroh1012-107316-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्रीराम कथा में रामजन्म व बाल लीला का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्रीराम कथा में रामजन्म व बाल लीला का किया वर्णन
Sat, 10 Feb 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दीवान कॉलोनी में श्री राधाबल्लभ सेवा परिवार की ओर से चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन राम जन्म व बाल लीलाओं की कथा सुनाई गई। कार्यक्रम के दौरान मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में बच्चों द्वारा राम जन्म की मनमोहक झांकियां दिखाई गई।
कथा वाचक आचार्य योगेश महाराज ने बताया कि अयोध्या नरेश राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाने के बाद विष्णु भगवान प्रकट हुए और उन्होंने माता कौशल्या को चतुर्भुजी रूप दिखाकर बताया कि वे शीघ्र ही आपके गर्भ से मनुष्य अवतार लेकर आएंगे। पुत्रेष्ठी यज्ञ का प्रसाद ग्रहण करने के बाद माता कौशल्या को राम, सुमित्रा को लक्ष्मण तथा कैकई को भरत और शत्रुघ्न पैदा हुए। पूरी अयोध्या को सजाकर खुशियां मनाई गई और घर-घर दीपक जलाए गए। रामजन्म के अतिरिक्त प्रभु राम की बाल लीलाओं व कागभुशुण्डि पर राम कृपा आदि अनेक प्रसंग भी सुनाए।
इस कार्यक्रम के यजमान श्रीराम कॉलेज आफ एजुकेशन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुकेश दीवान एवं बबीता दीवान से सपरिवार रहे। जबकि पूजा पाठ का कार्य आचार्य त्रिलोक शर्मा के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से करवाया गया। इस अवसर पर पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी, आदर्श रामलीला कमेटी प्रधान सुरेंद्र बंटी, वार्ड पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, जुगल किशोर राजस्थानी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, सुभाष झूकिया, एडवोकेट मनीष दीवान, स्वाति दीवान सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।