{"_id":"66abccf2ab64e5a18007a0da","slug":"deputy-civil-surgeon-got-the-videography-done-and-came-to-know-about-the-problems-the-other-party-went-to-meet-the-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122291-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वीडियोग्राफी करवा उप सिविल सर्जन ने जानी समस्याएं, दूसरा पक्ष एसडीएम से मिलने पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वीडियोग्राफी करवा उप सिविल सर्जन ने जानी समस्याएं, दूसरा पक्ष एसडीएम से मिलने पहुंचा
Thu, 01 Aug 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 31. सोनीपत के खरखौदा लघु सचिवालय में एसडीएम को शिकायत देते चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी। संव
खरखौदा। नागरिक अस्पताल में उप सिविल सर्जन एवं एसएमओ डॉ. स्वराज चौधरी ने वीडियोग्राफी करवाकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत करके उनकी समस्याएं जानीं। ऐसा इसलिए किया ताकि कोई भी चिकित्सक व कर्मचारी अपने बयानों से मुकर न सके। दूसरे पक्ष ने उप सिविल सर्जन के समक्ष बयान दर्ज कराने से नकार दिया है। जब स्वास्थ्य कर्मी एसडीएम के पास पहुंचे तो उन्होंने भी इस शिकायत को कोई तवज्जो नहीं दी।
अस्पताल में धरने पर बैठीं महिला कर्मियों ने महिला एसएमओ पर उनकी वीडियो बनाने व एक नर्सिंग अधिकारी पर गाली-गलौज का आरोप लगाया जबकि दूसरे पक्ष ने इसे सिरे से नकारा है। इस बारे में जब महिला स्वास्थ्य कर्मी एसडीएम श्वेता सुहाग के पास पहुंची तो उन्होंने भी इस शिकायत को कोई तवज्जो नहीं दी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को नसीहत दी कि वह मरीजों का इलाज करना शुरू कर दें क्योंकि क्षेत्र के लोग उनसे काफी काफी नाराज हैं। उनके आपसी झगड़े की वजह से मरीजों का नुकसान हो रहा है। एसएमओ एवं उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने कहा कि फार्मेसी अधिकारी से दवाई निकलवाई गई है और इन्हें वितरित करने के लिए सोनीपत से फार्मेसी के छात्र बुलाए जाएंगे। इससे ओपीडी के साथ-साथ मरीजों को दवाई भी मिल सके।
वर्जन
अस्पताल में ओपीडी तो लगातार चल रही थी लेकिन दवाई नहीं मिल रही थी। शुक्रवार से दवा भी वितरित कराई जाएगी। चिकित्सक व स्टाफ कर्मियों को ड्रेस में आना होगा।
विज्ञापन
डॉ. स्वराज डिप्टी, उप सिविल सर्जन एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।