फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dengue cases

बेगा गांव में डेंगू से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत

Thu, 10 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर Updated Thu, 10 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

उपमंडल के गांव में बेगा में डेंगू के प्रकोप के चलते तीन लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। बुधवार को गांव के 14 वर्षीय छात्र गौरव की मौत हो गई। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसे तीन दिन पहले बुखार आया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार गौरव को डेंगू था। इलाज के महज तीन दिनों बाद ही गौरव ने दम तोड़ दिया। इससे पहले गांव के एक युवक और बुजुर्ग महिला की डेंगू से मौत हो चुकी है। गौरव के परिजनों का कहना है कि गांव में डेंगू बुखार का आतंक फैला है जिससे ग्रामीण डर के साए में जी रहे हैं।
विज्ञापन


गौरव के पिता भी बुखार से ग्रस्त
गौरव के पिता सुभाष भी पिछले कुछ दिनों सेे तेज बुखार की शिकायत है। गौरव के अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान ही कुछ परिजन सुभाष के सिर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी में डाक्टरों के कमरे मिले बंद
बेगा गांव में लोग डेंगू की चपेट में हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इस ओर कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के प्रति कितना संजीदा है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है जब पीएचसी में डॉक्टरों से इस बारे में मीडिया बात करने पहुंचा तो पीएचसी में केवल मरीजों के अलावा कोई भी डॉक्टर नहीं दिखाई दिया। यहां डॉक्टरों के कमरे बंद पड़े थे।


अस्पताल में तैनात केमिस्ट से बात की गई तो उसे डाक्टरों के बारे में कोई पता नहीं था। अस्पताल में पहुंचे मरीज इस्तगार ने बताया कि वह पिछले दो घंटे से इलाज कराने के लिए घूम रहा है, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है। अस्पताल में बैठे केमिस्ट का कहना है कि डॉक्टर अभी थोड़ी देर में आ जाएंगे। डाक्टरों की इंतजार में दो घंटे निकल गए, लेकिन अभी तक कोई डाक्टर नहीं आया। ग्रामीण सुरेश भूटानी ने कहा कि गांव की पीएचसी में सुविधाओं की कमी के चलते निजी अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed