{"_id":"c94d9ed2c4f92ad22d7d4cae8fff4b98","slug":"dengue-cases-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजन बता रहे डेंगू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजन बता रहे डेंगू
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के लगातार बढ़ते जा रहे केसों के बीच शनिवार को एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। गांव गढ़मिरकपुर का एक युवक सोनीपत स्थित एक निजी अस्पताल में असमय काल का ग्रास बन गया। परिजनों का कहना है कि उसे डेंगू की शिकायत थी, जबकि डॉक्टर डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर सिविल सर्जन ने शनिवार को ही सामान्य अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड का निरीक्षण भी किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने शहर के कई इलाकों में पानी के सैंपल लिए और फॉगिंग की। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम ने जिले भर के कई निजी अस्पताल में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस निरीक्षण की मुख्य वजह डेंगू का डर दिखाकर लोगों से अधिक पैसे ऐंठने की शिकायत थी। इस बारे में अमर उजाला ने 19 सितंबर के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सजग हुए और शनिवार को कई निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
गांव गढ़मिरकपुर के 23 वर्षीय युवक मुकेश की सोनीपत स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मुकेश चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था और राई स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था।
मुकेश के परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने पहले मुकेश को डेंगू की शिकायत बताई थी। दूसरी ओर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मुकेश को तेज बुखार था इसी दौरान उल्टी होने से इंफेक्शन फैल गया और उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को कोई शिकायत नहीं की गई है। दूसरी ओर साफियाबाद में भी डेंगू के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं, हालांकि विभागीय अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।
लिए सैंपल, कराई फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जिले भर में अभियान चलाते हुए जगह-जगह से पानी के सैंपल लिए। विशेषतौर पर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली और आसपास के क्षेत्र में पानी के सैंपल लिए गए। इसके अलावा जिले के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग भी कराई गई। शहर में सूरी पेेट्रोल पंप वाली गली, ओल्ड रोहतक रोड समेत उन इलाकों में फॉगिंग करवाई गई, जहां पर पानी का ठहराव अधिक होता है।