{"_id":"680fcf4b54c4baf4c60b2e44","slug":"demonstration-of-contractual-cleaning-workers-for-outstanding-salaries-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135857-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बकाया वेतन के लिए संविदा सफाई कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बकाया वेतन के लिए संविदा सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
Tue, 29 Apr 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मी व वाट
सोनीपत। मांगों को लेकर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन और वाटर पंप ऑपरेटर्स ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन माह के बकाया वेतन की मांग करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन को देखते हुए निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय में बुलाया।
निगम आयुक्त ने कर्मचारियों और पंप ऑपरेटर्स को तीन माह का बकाया वेतन 2 मई तक देने का आश्वासन दिया। दूसरी मांग यह थी कि वाटर पंप ऑपरेटर को कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए तथा सफाई कर्मचारियों को पे रोल पर लिया जाए। इस पर आयुक्त हर्षित कुमार ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पत्र मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। अन्य मांगों को लेकर 2 मई को ठेकेदारों, अधिकारियों व मेयर सहित तीनों यूनियनों के नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया है।
मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने कहा कि यदि 2 मई तक दोनों पक्षों का वेतन जारी नहीं किया गया तो 5 मई को कर्मचारी पानी आपूर्ति बंद कर देंगे। सीवर व सफाई व्यवस्था ठप करके हड़ताल की जाएगी। इस दौरान संदीप धनखड़, संदीप दहिया, विवेक नैय्यर, मुकेश टांक, मुकेश कर्मा, प्रवीण कुमार, सावन कुमार, युधिष्ठिर, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, सोनू, टीनू मदान, महावीर नागर, प्रदीप खत्री, राज सिंह वर्मा, सूरज, अमित कुमार, गौतम शर्मा भी मौजूद रहे।