{"_id":"686d78058a759ca35003eba4","slug":"demonstration-by-putting-cot-and-chair-in-contaminated-water-filled-in-the-street-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139056-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गली में भरे दूषित पानी में चारपाई और कुर्सी डालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गली में भरे दूषित पानी में चारपाई और कुर्सी डालकर किया प्रदर्शन
Wed, 09 Jul 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के गांव जाहरी में निकासी न होने के कारण गली में भरे दूषित पानी के बीच चारपाई व
सोनीपत। गांव जाहरी में दूषित पानी की निकासी नहीं हो रही है। दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ दूषित पानी में चारपाई और कुर्सी डालकर प्रशासन को जगाने की कोशिश की।
बड़वासनी ने कहा कि सरकार एक तरफ गांव में विकास कराने का दावा कर रही है तो वहीं पानी निकासी के लिए सरकार व प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। पानी की निकासी नहीं होने से हालात खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के सीजन में पानी उनके घरों में घुस रहा है। इससे उनका जीवन नारकीय हो गया है।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि दूषित पानी की निकासी का जल्द प्रबंध किया जाए। पानी की निकासी के लिए पंचायत की मदद करें। उन्होंने कहा कि हर बार गांव में पानी निकासी के लिए सरकार बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य नहीं होता।
विज्ञापन
गांव में ड्रेन की सफाई नहीं हुई है उसकी सफाई करवाई जाए। नालियों व नालों की सफाई करवाई जाए ताकि आम आदमी को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान प्रवीण, संदीप, राजेश, कुलदीप भी उपस्थित रहे।
जाहरी गांव में पानी निकासी न होने की कोई शिकायत नहीं मिली थी। मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही सरपंच से बात करके पानी निकासी कराई जाएगी। इसके बाद लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -अंकुर कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी।