फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstration at toll against arrest of farmers

Sonipat News: किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में टोल पर प्रदर्शन

Wed, 04 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at toll against arrest of farmers
फोटो 05- सोनीपत के खरखौदा के झरोठी टोल पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। संवाद
खरखौदा। पंजाब में किसान नेता और किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर मंगलवार को किसानों ने झरोठी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आप नेता अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतलों का दहन किया।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि पंजाब के जिला बठिंडा के गांव घासोखाना में दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का किसान लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसान नेता काका सिंह कोटड़ा सहित कई किसानों को गिरफ्तार कर 10 दिन से कारागार में डाल रखा है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता अरविंद केजरीवाल के पुतले दहन किए गए।
किसानों ने कहा कि पंजाब की आप सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर किसानों पर अत्याचार कर रही है। पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान किसानों ने खेतों की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग करते हुए खरखौदा एवं सैदपुर एसडीओ से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed