{"_id":"657b579dce1e01a77c0b9ef7","slug":"demonstration-against-the-vice-chancellors-order-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10812-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुलपति के आदेश के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुलपति के आदेश के विरोध में प्रदर्शन
Fri, 15 Dec 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन के सदस्य विवि परिसर में एकत्रित होकर कुलपति के जा
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में वीरवार को कर्मचारियों ने कुलपति के उन आदेशों का विरोध किया, जिसमें आने और जाने का समय लिखना अनिवार्य किया गया है। कर्मचारियों ने यूनियन प्रधान प्रवेश त्यागी के नेतृत्व में विवि परिसर में प्रदर्शन करते हुए कुलपति से आदेश वापस लेने की मांग की।
डीसीआरयूएसटी के कुलपति ने श्रीप्रकाश सिंह ने कर्मचारियों को एक जनवरी से आने और जाने का समय लिखना अनिवार्य किया है। इस बारे में आदेश भी जारी किए हैं। जिसका दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन ने विरोध किया है। प्रधान प्रवेश त्यागी ने कहा कि कुलपति के आदेश व्यावहारिक नहीं है। ऐसे नियम प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में लागू नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। इसके बावजूद ऐसे नियम कर्मचारियों को परेशान करने के लिए लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को कार्यालय के कार्य से बाहर भी जाना पड़ता है। ऐसे में देरी से आने पर जवाब देना होगा, जबकि कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुलपति से भी मिलेंगे और इन आदेशों को वापस लेने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आदेश वापस नहीं लिए गए तो बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान आनंद राणा, राजसिंह, तेजेंद्र, रामनिवास सैनी, नीरज, भूपेंद्र सिंह, ललित, सुरेश कुमार, इंद्रजीत दहिया, सरिता व पूनम सहित अन्य मौजूद रहे।