फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstration against lack of drainage and road construction

Sonipat News: जलनिकासी और सड़क निर्माण नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 24 Feb 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Feb 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against lack of drainage and road construction
सोनीपत के देवडू रोड पर सड़क निर्माण न होने के कारण प्रदर्शन करते लोग। संवाद
सोनीपत। देवडू रोड से जलनिकासी और सड़क निर्माण न होने से नाराज शिव कॉलाेनी के लोगों ने सड़क पर पानी में प्रतीकात्मक रूप से अस्थि विसर्जन कर प्रदर्शन किया। कहा कि जलनिकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी देशराज, सतपाल, डाॅ. महाबीर, सोनू, पवन, नीरज, सुनील, प्रदीप आदि ने बताया कि देवडू रोड का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दिसंबर में सड़क को उखाड़ दिया था। उसके बाद से निर्माण कार्य अधूरा है। क्षेत्रवासी सड़क का निर्माण आरएमसी (सीमेंटेड कंक्रीट) से चाहते हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है। बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। नेता व अधिकारी देवडू रोड पर स्थिति देखकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देवडू रोड पर पांच शिक्षण संस्थान है, जिसमें रोजाना हजारों विद्यार्थियों का आवागमन होता है। साथ ही मार्ग के साथ दुकानें व कई अन्य रिहायशी कॉलोनियां है। मार्ग का निर्माण न होने से दुकानदारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। शिव कॉलोनी, मामचंद कॉलोनी, ऋषिकुंज कॉलोनी के लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान वीरेंद्र पहलवान, दीक्षित सैनी, संदीप, राजेश, समीर, शमशेर, राजेंद्र, मनीष सैनी, मनदीप सैनी व राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सड़क निर्माण से पहले पानी निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाई जाएगी। मुरथल रोड से लेकर शिव कॉलोनी के गली नंबर 11 तक 48 लाख रुपये से लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए दोबारा टेंडर लगा रखा है। साथ ही सीवर के 32 मैनहोल ऊंचे उठाने के लिए 6 लाख रुपये का अलग से टेंडर लगा रखा है। टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -सचिन राठी, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed