{"_id":"6703f43417e0c346860bc440","slug":"demand-to-take-back-the-removed-temporary-employees-sonipat-news-c-197-1-snp1002-125783-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हटाए गए कच्चे कर्मचारियों को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हटाए गए कच्चे कर्मचारियों को वापस लेने की मांग
Mon, 07 Oct 2024 08:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 07 Oct 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार को खरखौदा रोड स्थित जलापूर्ति विभाग कार्यालय परिसर में कार्यकारी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर कच्चे कर्मचारियों को हटाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग की। उन्होंने कार्यालय परिसर में चार घंटे तक धरना दिया और 14 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
संगठन के राज्य प्रचार सचिव सुरेश ने बताया कि ठेकेदार ने कई कच्चे कर्मचारियों को हटा दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह कार्रवाई विभाग के अधिकारियों के कहने पर हुई है। हटाए गए कर्मचारियों को वेतन, ईएसआई और ईपीएफ भी नहीं दिया गया है। कच्चे कर्मचारियों को हटाने से विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों में रोष है। इस अवसर पर टीनू मदान, आरके नागर, विजय, शंकर, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।