फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to rename Sonipat as Swarnprastha

Sonipat News: सोनीपत का नाम स्वर्णप्रस्थ रखने की मांग

Fri, 19 Dec 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to rename Sonipat as Swarnprastha
फोटो 37- सोनीपत शहर की वि​भिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदा​धिकारी। स्रोत : संस्था
सोनीपत। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सोनीपत का नाम फिर से स्वर्णप्रस्थ रखने की मांग की। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस विषय पर वीरवार को शहर में बैठक की। सेवानिवृत्त कर्नल अमिक गर्ग ने बताया कि सोनीपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का एक प्राचीन नगर है। इसकी ऐतिहासिक पहचान महाभारत काल से जुड़ी है। प्राचीन ग्रंथों एवं लोक परंपराओं में सोनीपत का उल्लेख स्वर्णप्रस्थ के रूप में मिलता है। सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला सरदार मोहन सिंह मनोचा ने बताया कि सांस्कृतिक एवं सभ्यतामूलक गर्व भारत में कई नगरों को उनके पुरातन नाम लौटाए जा रहे हैं। बैठक में दृष्टि सेवा समिति से देवेंद्र जैन, मेडिकल एसोसिएशन से सतीश विज, शिक्षाविद डॉ. सुभाष सिसोदिया, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र भूटानी, बीआर जावा, सब इंस्पेक्टर जगत सिंह, तेरा तुझको समर्पित से ममता, पंजाबी समाज के मोहन टुटेजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed