फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to remove the garbage dumping point behind Baba Dham

Sonipat News: बाबा धाम के पीछे बने कूड़ा डंपिंग पाॅइंट को हटाने की मांग

Tue, 23 Sep 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove the garbage dumping point behind Baba Dham
फोटो 02: सोनीपत के सेक्टर-14 में कूड़ा डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग को लेकर विधायक नि​खिल मदान
सोनीपत। सब्जी मंडी रोड पर बाबा धाम के पीछे बनाए गए कूड़े के डंपिंग स्टेशन को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक निखिल मदान से मुलाकात की। उनके साथ पार्षद हरिप्रकाश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामप्रसाद सैनी, लखीराम सैनी, मनोज, शशि, भुल्लर, ईश्वर ने कहा कि बाबा धाम के पीछे कूड़ा डंपिंग यार्ड बनने के बाद से उन्हें परेशानी का सामना कर रहे हैं। खुले में डंपिंग यार्ड बनने से हर समय बदबू आती रहती है, कई बार कूड़े का उठान नहीं होता है और कूड़ा सड़कों पर पड़ा रहता है। इसके चलते कॉलोनी के हर घर में बड़े बुजुर्ग और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। आसपास में स्कूल होने के कारण बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


विधायक निखिल मदान ने निगम आयुक्त हर्षित कुमार से कॉल करके डंपिंग यार्ड को बाबा धाम के पीछे से हटाने और गैर रिहायशी इलाके में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने डंपिंग यार्ड प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट करने का भरोसा दिलाया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि जल्द डंपिंग यार्ड शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान मुकेश, मान सिंह, कृष्ण, सुरेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed