फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to halve the fare of roadways bus going to pilgrimage

Sonipat News: तीर्थस्थल पर जाने वाली रोडवेज बस का किराया आधा करने की मांग

Sun, 23 Apr 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to halve the fare of roadways bus going to pilgrimage
फोटो 04- बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान बस में यात्रियों की समस्या सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार।
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत के साथ बस अड्डे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने वर्कशॉप, शौचालय, बसों की हालत, चालक-परिचालक के विश्राम कक्ष की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही यात्रियों व रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। यात्रियों ने मांग की कि तीर्थ स्थानों पर जाने वाली रोडवेज बसों का किराया आधा किया जाए।
विधायक ने शौचालय के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था उचित न होने व सीवर का दूषित पानी बस अड्डा परिसर में भरने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान चलाने का दावा करती है, दूसरी तरफ बस अड्डे में शौचालयों की हालत दयनीय है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वच्छता अभियान किस प्रकार गति पकड़ रहा है। दूषित पानी भरने से यात्रियों का बस अड्डे में प्रवेश करना दूभर हो रहा है। नगर निगम को मामले में जल्द संज्ञान लेना चाहिए। इस दौरान चंद्रहास, ऋतुराज, रोशन कौशिक, प्रेम सिंह अत्री, भलेराम जांगड़ा, प्रिंस सरोहा, संदीप मलिक, राजेश गहलावत, शीला मोर, कृष्ण मोर, वीरभान व नसीब मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमृतसर के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश
विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बसों की संख्या कम है। यात्रियों को कई-कई घंटे बस का इंतजार करना पड़ता है। अमृतसर के लिए सोनीपत से बस सेवा उपलब्ध नहीं है। जम्मू, कटरा के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। यात्रियों ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू की जाए। हरिद्वार के लिए दो की जगह चार बस चलाई जाएं और किराया आधा किया जाए, ताकि पैसे के अभाव में लोग तीर्थ स्थलों पर जाने से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों को पक्का करने व लॉकर सुविधा की उठाई मांग
रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि उनके लिए लॉकर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। टिकट काउंटर के केबिन की हालत को सुधारा जाए। इनमें कुर्सी व जालियां ठीक करवाई जाएं। वर्ष 2016 में लगाए गए चालकों को पक्का किया जाए। स्टॉफ के लिए बनाई गई पार्किंग में शेड लगवाया जाए। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को बंद किया जाए।

फोटो 04- बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान बस में यात्रियों की समस्या सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार।

फोटो 04- बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान बस में यात्रियों की समस्या सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed