फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for uniform allowance for mid-day meal workers

Sonipat News: मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं की वर्दी भत्ता देने की मांग

Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for uniform allowance for mid-day meal workers
फोटो 05- सोनीपत के मॉडल टाउन ​​स्थित कार्यालय में जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी रचना बाना को ज्ञा
सोनीपत। सीटू से संबंधित मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मॉडल टाउन स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री और विभाग के निदेशक के नाम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान सुनीता, संचालन सचिव रेखा ने की।
विज्ञापन

सीटू नेता आनंद शर्मा, राज्य सचिव सुनीता, कोषाध्यक्ष सुमन, जनवादी महिला समिति से शीला और अध्यापक संघ से दिनेश छिक्कारा ने शिक्षा अधिकारी को अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं को समय पर वेतन देने और वर्दी भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि कई-कई महीने से कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिल रहा है। वर्दी का पैसा भी स्कूलों में नहीं मिल रहा। मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं से 11 महीने काम करवाकर 10 माह का मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें शिक्षकों व अन्य स्टाफ कर्मियों की तरह 12 महीने 26000 रुपये के हिसाब से वेतन दिया जाए। 11 साल से मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। सरकार स्कूलों को आपस में मर्ज कर प्रदेश में करीब 5000 स्कूल बंद करवा चुकी है। चिराग योजना के नाम पर राजकीय विद्यालयों को बंद करने की तैयारी की जा रही है। सभी मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं को पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed